लिपिकों के तबादला मामले में पालिका ईओ सहित कई का वेतन रोंका

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने आखिर नगर पालिका के विभिन्न पटलों पर वर्षो से कार्यरत लिपिकों को हटाये जाने की सही सूचना ना देने पर अधिशाषी अधिकारी सहित कई का वेतन रोकने के निर्देश दिये|जिससे विभाग में खलबली मची है|
बीते दिनों सांसद प्रतिनिधि के रूप में दिलीप भारद्वाज ने पालिका बोर्ड की बैठक में यह मांग की थी की शासनादेश के बाद भी अभी तक पालिका के विभिन्य पटलो में वर्षो से कर्मी अमानक रूप से कार्यरत है| उन्हें हटाया जाये| सोमबार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक अध्यक्षता की| जिसमे उन्होंने निर्देश दिये की कंपिल, कायमगंज व मोहम्मदाबाद में पार्को का निर्माण कराया जाये| इसके लिए अधिशाषी अधिकारी फर्रुखाबाद को निर्देश दिये की पार्कों की सूची, एरिया आदि बनाने के निर्देश दिये|
वही उन्होने नगर में जल भराव की समस्या पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने कहा की जिन जगह पर जल भराव होता है वहां सफाई कर्मियों की टीम लगायी जाये| डीएम ने निर्देश दिये की जो प्रस्ताव पास है उनको जल्द पूर्ण कराया जाये| इसके साथ ही डीएम को बताया गया की तीन वर्षों से पालिका में तैनात सहायक लिपिकों का दूसरे पटलों पर तबादला किया गया है| लेकिन उसकी रिपोर्ट डीएम कार्यालय को नही भेजी है| जिससे डीएम का पारा चढ़ गया| उन्होंने तत्काल ईओ नगर पालिका फर्रुखाबाद व सम्बन्धित कर्मियों के वेतन रोंकने के निर्देश दिये|