रहस्यमय ढंग से नीम के पेंड में लगी आग

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नीम के पेड़ में रहस्यमय ढंग से आग लगने से मौके पर भीड़ गल गयी| मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी| दमकल ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया इसके बाद भी धुआं उठता देखा गया| जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कालोनी के निकट सेना का खाली मैदान पड़ा है| उसमे एक पुराना नीम का पेड़ है| रविवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे अचानक लोगों ने उसमे से धुँआ निकलता देखा| देखते ही देखते तेजी के साथ धुँआ और लपटें निकलने लगी| स्थानीय लोगों ने आग पर बाल्टी से पानी डालने का प्रयास किया जब आग नही बुझी तो उन्होंने समर आदि की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया| जब उसके बाद भी रहस्यमय आग नही बुझी तो दमकल को सूचना दी गयी|
आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल मौके पर आ गयी| कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका| लेकिन धुआं फिर भी निकलता रहा| जिसके बाद पेंड में मिट्टी पोत दी गयी|