सात महीने से नही खुले थे शेखपर खजुरी विधालय के कमरे

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

khjuri schoolkhjurishrab 2shrab 3shrabफर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीते दिनों विकास खंड मोहम्मदाबाद के प्राथमिक विधालय शेखपुर खजुरी के दो कमरों में शराब का जखीरा मिलने के बाद विभाग ने प्रधानाध्यापिका सहित चार शिक्षको को निलंबित कर दिया| लेकिन जेएनआई टीम ने जब विधालय का दौरा किया तो पता चला जिन कमरों में शराब पकडी गयी उन कमरों को बीते लगभग सात महीनों से खोला ही नही गया|

कमरों के ठीक पीछे आरोपी विपिन कुमार, बलराम यादव, अनुपम यादव पुत्र रामेश्वर दयाल के मकान है| जंहा से कमरे की खिड़की तोड़कर उसमे शराब व उसे पैक करने का सामान रखा गया था| आरोपियों में विधालय परिसर की तरफ ही अपने क=मकान की खिड़की भी खोल रखी है| जिसे अभी तक बंद नही किया गया है| जिस कमरे में दारू बरामद हुई उसी के ठीक पीछे भी एक खिडकी आरोपियों ने लगा रखी है| खिड़की के पास सैकड़ो की संख्या में खाली दारू की बोतल अभी भी पड़ी है| दर्जनों की संख्या में सैकड़ो की संख्या में शराब की बोतल के ढक्कन भी पड़े है} जिन्हें शायद शराब पीने वाले लोगो ने वही बोतल के साथ फेंके होंगे|

कमरों के सामने बड़ी बड़ी घास व झाड़ी खड़ी थी| जिन्हें अब काटा जा रहा है| मजे की बात यह है की विधालय का बीते 15 दिन पूर्व एबीएसए सुमित वर्मा ने निरीक्षण भी किया था| जो विधालय के अभिलेखों में बी दर्ज है| इसके बाद भी क्या एबीएसए ने अतिरिक्त कक्षों की तरफ नजरे इनायात नही की| जो विभाग की कार्यशैली को उजागर करता है| इससे यह साबित होता है की विधालय का निरीक्षण केबल अभिलेखों में ही समेटा गया|

विधालय की निलंबित प्रधानाध्यापिका बताया की उन्होंने 18 अगस्त 2012 को विधालय का चार्ज लिया था| बीते जुलाई में ही उन्होंने विधालय के निकट ही बने अतिरिक्त कमरों की पुताई करायीफिर उन्हें पुन: बंद कर दिया| जुलाई से सात महीने गुजर गये लेकिन किसी तरह से उन कमरों को खोलने की आवश्कता ही नही पड़ी| ना ही किसी अधिकारी ने उन्हें खोलने के निर्देश दिये| उन्हें विधालय की तरफ से कमरे खोलने की कोई आवश्यकता ही नही पड़ी|
निलंबन के बाद नही लिया गया चार्ज
बीते 29 जनवरी को बीएसए भगवत पटेल ने प्रधानाध्यापिका गीता देवी को निलंबित कर दिया था| उन्हें केन्द्रीय विधालय मोहम्मदाबाद में निलम्बन अबधि तक अपनी उपस्थित दर्ज करने के आदेश दिये गये थे| गीता देवी के अद्नारा विधालय का चार्ज उच्च प्राथमिक विधालय शेखपुर खजुरी की प्रधानाध्यापिका प्रेम लता को देने के आदेश है लेकिन उन्होंने अभी तक चार्ज नही लिया है| जिससे गीता देवी अभी भी विधालय में आ रही है|