ब्रेकिंग: वृद्ध की बाइक की टक्कर से दर्दनाक मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:दवा लेने के लिए फर्रुखाबाद जा रहे वृद्ध के पीछे से बाइक सबार ने जोरदार टक्कर मार दी|जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा| जंहा वृद्ध को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया|
जनपद इटावा के चौबिया निवासी 75 वर्षीय रामेश्वर दयाल परिजनों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के मौनी आश्रम में आयोजित भंडारा शामिल होने आये थे| उनकी तबियत खराब होंने पर पैदल ही फर्रुखाबाद की तरफ दवा लेने के लिए जा रहे थे| पांचाल घाट -कादरी गेट मार्ग पर स्थित पराग दूध डेरी के निकट पीछे से आये बाइक सबार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वृद्ध व बाइक चालक जख्मी हो गया|
पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी ने रामेश्वर दयाल को मृत घोषित कर दिया| वही बाइक सबार का उपचार किया जा रहा है| परिजन भी लोहिया अस्पताल में आ गये| पांचाल घाट चौकी इंचार्ज रामसनेही ने शव का पंचनामा भरा शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है|