नगर पालिका में हंगामे के बीच 72 करोंड़ 76 लाख का बजट पास

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics जिला प्रशासन

:फर्रुखाबाद:नगर पालिका की बोर्ड बैठक शनिवार को आयोजित की गयी| जिसमे सभासदों ने कई प्रस्तावों पर हंगामा किया| वही सांसद प्रतिनिधि के द्वारा किये गये सबालों से पालिका कर्मियों के कान खड़े हो गये| बोर्ड की बैठक में कुल 7276.65 लाख के प्रस्ताव पास किये गये |
टाउनहाल स्थित पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित हुई| जिसमे प्रस्ताव पढ़कर सुनाये गये| लेकिन सभासद श्यामसुन्दर उर्फ़ लल्ला वर्मा, असलमशेर खां, विपुल शंकर दुबे, लब कनौजिया आदि ने विरोध दर्ज करा दिया| प्रस्ताव संख्या 96,102,103,104,107,108,109 पर सभासदों ने आपत्ति कर दी | उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों कराये गये निर्माण कार्यों के टेंडर डालने की जानकारी उन लोगो को नही दी गयी| पालिका अध्यक्ष अपने चहेते सभासदों को गुपचुप तरीके से टेंडर दे देती है| उन्होंने यह भी मांग कर कहा की पालिका बोर्ड की बैठक हर महीने बुलाई जाये| जिससे उन्हें यह पता चल सके की आखिर पालिका में चल क्या रहा है| साथ ही साथ जब टेंडर डाले जाये तो सभी सभासदों को अवगत कराया जाये| ईओ नगर पालिका रश्मि भारती ने इस बात पर मोहर लगा दी की हर महीने बोर्ड की बैठक का आयोजन किया जायेगा|
सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद दिलीप भारद्वाज ने कहा कि बीते वर्ष अप्रैल 2017 में पालिका की आय 1 करोंड़ 20 लाख रूपये थी| अप्रैल 2018 में आय 1 लाख 96 हजार कैसे हो गयी| वही बीते 17 मई को शासनादेश जारी हुआ था की एक ही पटल पर तैनात कर्मियों को दूसरे पटल पर भेजा जाये जोया अज तक नही हुआ| इसी आदश के क्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बीते 21 मई 2018 को आदेश भी दिये थे| लेकिन आज तक पालिका कर्मी 15 -15 वर्षों से एक ही पटल पर डटे है |वही कई पटलों पर अमानक तरीके से कर्मी तैनात है| दिलीप ने भी प्रस्ताव संख्या 102 जिसमें टाउन हाल से नेकपुर खुर्द रेलवे क्रासिंग तक की सड़क मो० नबाब बंगश के नाम पर रखने का प्रस्ताव है| इसकी जगह पर महादेवी वर्मा का नाम दिया जाये| कई साथ ही एमआईसी कालेज के मामले को भो जोरदारी से उठाया गया| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये| कुल मिलाकर विवादों के बीच कुल 7276.65 लाख का बजट पास हो गया|