शौतन बनी शैतान! बीच सड़क पर जमकर मारपीट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पति की प्रेमिका होने के विवाद में दोनों महिलाओं में जमकर लात-घूंसे चल गये| मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया| दोनों का शांति बंग में चालान कर दिया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडबेज बस अड्डे के निकट रहने वाली मंजू दीक्षित पत्नी संजू दीक्षित ने बीते दिनों गंगा नगर निवासी अनीता राजपूत की शिकायत की थी| मंजू दीक्षित शनिवार को घर पर थी| तभी अनीता राजपूत उसके घर पर आ गयी| दोनों महिलाओं में जमकर मारपीट हो गयी| एक दूसरे के बल पकड़कर सड़क पर खीचा| मारपीट के दौरान संजू दीक्षित मौके से खिसक गया|
घटना की सूचना पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह मौके पर आ गये | पुलिस दोनों महिलाओं को कोतवाली ले आयी| मंजू दीक्षित ने अनीता के खिलाफ लूट की तहरीर दी| पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया| चौकी इंचार्ज ने बताया की लूट की घटना नही हुई है| मंजू ने अनीता पर उसके पति को रखने का आरोप लगाया था| जिस कारण मारपीट हुई|