कांग्रेस सुप्रीमो के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:भारतीय युवा कांग्रेस ने पार्टी के नेताओ के साथ लोहिया अस्पताल में फल वितरण कर मरीजों के हाल-चाल लिये और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की|
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का 48 वां जन्मदिन कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने लोहिया अस्पताल के मरीजों के हालचाल लिये और उन्हें फल वितरण कर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया|
इस दौरान इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, राकेश सागर, दीप्ति सिंह, रहीस खां, अंकित दीक्षित, मोहित गुप्ता, राजेन्द्र नारायण मिश्रा, आलोक दुबे, सोनी दीक्षित, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा आदि रहे|
शहर अध्यक्ष रहे नदारद
कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गाँधी के जन्मदिन के अवसर पर शहर अध्यक्ष नफीस हुसैन गायब रहे|