महासभा नें नियुक्त किये फर्रुखाबाद व शमसाबाद के नगर अध्यक्ष

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हिन्दू महासभा (विमलेश गुट) नें रविवार को फर्रुखाबाद व शमसाबाद नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी और उन्हें संगठन मजबूत करनें की नसीहत दी गयी|
अखिल भारत हिन्दू महासभा (विमलेश गुट) नें शमसाबाद में एक सभा का आयोजन किया गया| जिसके माध्यम से एक सैकड़ा लोगों को संगठन की सदस्यता दिलायी गयी| वहीं जिलाध्यक्ष क्रान्ति पाठक नें शमसाबाद नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा व फर्रुखाबाद का नगर अध्यक्ष अभिषेक गिहार को मनोनीत किया| युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें कहा कि हिंदुत्व  व सनातन धर्म को संगठन मजबूत करनें के कार्य में लगा है| उन्होंने सभी को संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलनें की सलाह दी| प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा नें संचालन किया|
इस दौरान केशव वर्मा, भानू, गौरव यादव, रवि शुक्ला, सचिन शर्मा, अक्षय अरोड़ा, जितेन्द्र वर्मा, भान प्रताप सिंह आदि रहे| इसके साथ ही रामभक्त दास, राजवीर दास व मस्तागिरी आदि संत रहे|