पैरवी को आये विहिप नेताओं पर महिला नें चलायी चप्पल, हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) धर्मपरिवर्तन के मामले में पैरवी को आये विहिप नेताओं पर पीड़ित किशोर की माँ नें चप्पल चला दी| जिसके बाद विवाद हो गया| हंगामा इतना बढ़ गया की भारी पुलिस बल और कई हिन्दू संगठन और भाजपा के कई नेता लोहिया अस्पताल आ गये| बाद में पुलिस नें समझाकर मामले को शांत किया|
दरअसल शमसाबाद के क्षेत्र के गाँव असगरपुर निवासी एक 14 वर्षीय किशोर का कुछ लोगों नें धर्मपरिवर्तन करा दिया था| इसकी जानकारी चार वर्ष बाद परिजनों को हुई| परिजनों नें थाना शमसाबाद में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था| जिसके बाद सोमवार को पुलिस लोहिया अस्पताल पीड़ित किशोर को लेकर आयी| पुलिस के साथ में पीड़ित की माँ और एक पूर्व प्रधान भी आ गया|
किशोर की पैरवी में विहिपी जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम, जिला मंत्री दिनेश तोमर, उपाध्यक्ष राहुल कुमार आदि भी लोहिया अस्पताल आ गये| विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) नेताओं नें पीड़ित के साथ आये पूर्व प्रधान पर दलाली करनें का आरोप लगाया| जिसको लेकर पूर्व प्रधान के साथ मारपीट भी हो गयी| जिससे जमकर हंगामा हो गया| विहिप नेताओं ने पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी की मांग की| यह देखकर पीड़ित किशोर की माँ भड़क गयी और पूर्व प्रधान के समर्थन में आ गयी| उसने विहिप के नेताओं पर चप्पल चला दी| जिसका वीडियो भी वायरल हो गया| जिससे विहिप नेता भड़क गये| उन्होंने पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया| कुछ देर बाद हिन्दू महासभा नेता राजेश मिश्रा, विमलेश मिश्रा, अतुल वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय, जिला मंत्री अभिषेक वाथम, मंडल महामंत्री शिवम दुबे, भाजयुमो जिला मंत्री अंकित तिवारी, सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज, किशन मिश्रा आदि मौके पर आ गये| जमकर हंगामा हुआ|

 

सूचना मिलें पर सीओ अजेय शर्मा, कोतवाल विनोद शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ आये| विहिप व हिन्दू महासभा के कुछ नेताओं नें थाना शमासाबाद के एक दारोगा पर धनउगाही करानें का भी आरोप लगाया|  काफी देर चले हंगामे के बाद पीड़ित किशोर की माँ नें बेटे का मेडिकल करानें से मना कर दिया| उसने कहा की यदि उसके साथ आये पूर्व प्रधान पर कार्यवाही हुई तो वह मेडिकल नही कराएगी| जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गये| बमुश्किल किशोर को पुलिस नें लोहिया अस्पताल से सैफई को रिफर करा दिया| सीओ अजेय शर्मा नें बताया कि सीएमएस ने सर्जन के आभाव में उसे किशोर को उच्च स्तरीय मेडिकल के लिए सैफई भेजा गया है| जो केस डायरी का हिस्सा है| लोहिया अस्पताल में हुए मामले की जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|