गठबंधन की सरकार में भी चलेगा केबल कांग्रेसी चाबुक

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG.

svtntra-yadv-cangreshफर्रुखाबाद: पूर्व विधायक महरम सिंह केअंतिम संस्कार में आये कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र यादव ने कहा कि कांग्रेस किसी के साथ गठबंधन नही करेगी| यदि गठबंधन हुआ भी तो सरकार का चाबुक हमारे हाथ में ही होगा|

उन्होंने फ़तेहगढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस में कहा कि सपा अपना बलिदान जनता को बताये,कांग्रेस का बलिदानी जीवन रहा है|किसानो के प्रति कांग्रेस हमेशा समर्पित रही है| यह समय-समय पर काँग्रेस ने शाबित भी किया है| उन्होंने बीजेपी के लिये साफ़ निर्देश दिये कि बीजेपी ने जनता को धोखा दिया है| जनता से वादा खिलाफी की है| बीजेपी बढ़ बोले पन का उदाहरण दे रही है| कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने से रोंकना है|

कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनायेगी यदि गठबंधन करने की जरूरत हुई तो वह सरकार जरुर बनायेगे| लेकिन सरकार का चाबुक कांग्रेस के हाथो में ही होगा| कांग्रेस अपनी किसान यात्रा के माध्यम से पुन: किसानो से जुड़ रही है| इस दौरान जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, नफीस हुसैन, पुन्नी शुक्ला, राजेन्द्र नाथ मिश्रा, कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव अकरम जमील मौजूद रहे|