दीपक की लौ से छप्पर में लगी आग दो घरों का नकदी सामान राख

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात दीपक की लौ से घरेलू सामान के साथ ही नकदी भी जलकर राख हो गयी| दमकल  सूचना के बाद भी नही पंहुची| ग्रामीणों नें कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया|
थाना क्षेत्र के ग्राम सथरा निवासी रामसरन पुत्र भैयालाल के घर दीपक की लौ से अचानक छप्पर में आग लग गयी| जिससे आग नें विकराल रूप ले लिया| आग से झोपड़ी में रखे 3 कुंटल गेहूं, रजाई गद्दा  के साथ ही 5500 रूपये भी राख में तब्दील हो गये| वीरेश पुत्र भैया लाल का 4 कुंतल भूसा, साइकिल व पम्प सेट आदि सामान जल गया| घटना की सूचना 112 को दी गयी| जिसके बाद भी दमकल मौके पर नही गयी| ग्रामीणों नें कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया| समाज सेवी संजय सोमबंशी नें अग्नि पीड़ितों को ग्रामीण को चीनी, दाल, ब्रेड व 5000 रुपए राहत सामग्री सहित दिये|