राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके नये साल के सितारे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

डेस्क: नववर्काष राशिफल, कैसा होगा किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए नये साल का राशिफल
मेष: इस राशि के लोगों का करियर ठीक ठीक रहेगा। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। इस साल करियर में आने वाली हर परेशानी का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार रहेंगे।
वृष: ये साल आपके करियर के लिहाज से शानदार रहने वाला है। आपको कार्यस्थल पर बॉस और सीनियर्स का भरपूर साथ मिलेगा। पदोन्नति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। इस साल अगर आप अपने करियर पर फोकस रखेंगे तो आप काफी तरक्की कर सकते हैं।
मिथुन: आपके करियर के लिहाज से भी ये साल अच्छा रहेगा। इस साल आप अपने करियर पर फोकर रखेंगे तो आप काफी कुछ बेहतर कर सकते हैं। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको बेहद ही सोच समझकर ये निर्णय लेने की सलाह दी जाती है।
कर्क: करियर के लिहाज से ये साल शानदार रहने की उम्मीद है। नई नौकरी के इस साल कई प्रस्ताव आने की उम्मीद है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने की संभावना है। यात्रा से भी लाभ प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।
सिंह: इस राशि वालों के लिए ये साल बढ़िया है। ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस साल पदोन्नति के साथ-साथ सैलरी बढ़ने के भी आसार रहेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए भी ये साल अच्छा है। विदेश में नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं।
कन्या: इस साल करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वो सफलता पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे। सरकारी नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस वाले जातकों के लिए ये साल अनुकूल दिखाई दे रहा है
तुला: आपके करियर के लिहाज से ये साल शुभ दिखाई दे रहा है। नौकरी और बिजनेस दोनों ही क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग निर्माण कार्य, ऑटोमोबाइल, तेल, गैस, पेट्रोलियम या इस्पात उद्योग से जुड़े हैं उनके लिए ये साल विशेष तौर पर लाभकारी साबित हो सकता है। अप्रैल के बाद से तुला राशि के जातकों को परियोजनाओं से अच्छी कमाई होने की संभावना है।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए साल 2022 की शुरुआत करियर के लिहाज से अच्छी नहीं रहेगी। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को नुकसान होने की संभावना रहेगी। नया काम शुरू करने से से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। अप्रैल महीने के बाद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। इस अवधि में आपकी सैलरी बढ़ सकती है।
धनु: आपके करियर के लिहाज से नया साल अच्छा रहेगा। इस साल आपको नौकरी में सुनहरी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आपके नवम भाव का स्वामी सूर्य लग्न राशि से गोचर करेगा जिससे कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। इस अवधि में आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। अप्रैल के बाद का समय उन लोगों के लिए लाभकारी रहने की संभावना है जो शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं।
मकर: मकर राशि वालों के लिए साल की शुरुआत करियर के लिहाज से अच्छी रह सकती है। आपको अपने पिछले प्रयासों का सकारात्मक फल इस साल मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम को सराहा जाएगा और उसी के कारण आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी।
कुंभ: कुंभ राशि वालों को इस वर्ष करियर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साल की शुरुआत आपके पेशे में कुछ बदलाव लेकर आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। विरोधी कार्यस्थल में आपकी इमेज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी छूटने का खतरा रहेगा।
मीन: आपके करियर के लिहाज से नया साल बेहतर रहेगा। साल की शुरुआत में नौकरी में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अप्रैल के बाद से आपको करियर में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आप इस दौरान अपने लक्ष्यों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। जो लोग विदेश में नौकरी तलाश रहे हैं उन्हें उनके प्रयासों में सफलता हासिल हो सकती है।