ईद मिलन में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जरदोजी उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से ईद उल फ़ितर के मौके पर आयोजित मिलन समारोह में गंगा-जमुनी तहजीब साफ नजर आयी| सभी ने के दूसरे ओ गले मिलकर ईद की बधाई दी|
थाना मऊदरवाजा के निकट जरदोजी व्यापार मंडल ने ईद मिलन का आयोजन किया| जिसमे बड़ी संख्या में लोग पंहुचे| उन्होंने सभी को गले मिल ईद की बधाई दी| साथ ही कहा की ईद आपसी भाईचारे का पैगाम लेने के लिये आती है| गले मिलने का मतलब है गिले-शिकबे दूर करना| नगर मजिस्ट्रेट जैनेन्द्र जैन भी ईद मिलन में पंहुचे|
इस दौरान इस्लाम चौधरी, पुन्नी शुक्ला, संजय गर्ग, हसन अहमद, फिरोज अंसारी, राकेश अग्रवाल, मनोज मिश्रा, सौरभ दीक्षित आदि रहे|