तिलक समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) तिलक समारोह में मामूली विवाद महाभारत में बदल गया| जिसके बाद जमकर फायरिंग की गयी| जिससे गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में एक तिलक समारोह का कार्यक्रम चल रहा था| जिसमे दावत खाकर विनोद कुमार का पुत्र सुरजीत घर लौट रहा था| तभी उसका विवाद हो गया| देखते ही देखते मारपीट शुरू हुई| कुछ देर बाद ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी| जिससे भगदड़ मच गयी| गोली पैर में लगने से सुरजीत उर्फ़ सोनू जख्मी हो गया| उसे सीएससी लाया गया| जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया|
सुरजीत ने पुलिस को तहरीर दी| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| जाँच की जा रही है|