सपा से काफी बेहतर कार्य कर रही योगी सरकार:स्वामी प्रसाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) संकिसा आये योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पुलिस की कार्यप्रणाली पर सबाल करने पर भड़क गये | उन्होंने कहा की सरकार की बदनामी करने का प्रयास ना करे| स्मज्वाई पार्टी की सरकार से कई गुना जादा बेहतर कार्य योगी सरकार कर रही है|
बीते दिनों बौद्ध भिक्षुओं के साथ बदमाशों ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था| जिसके चलते मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य उनके हालचाल लेने संकिसा पंहुचे| जंहा उन्होंने पीड़ितों के भेट की| भेट वार्ता के दौरान जसराजपुर राजघाट स्थित वाईवीएस सेंटर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध ने कहा की आये दिन काली नदी पर लूट की घटन होती है तो मेरापुर पुलिस बेबर और बेबर पुलिस मेरापुर के लिये टरकाटी रहती है| यह सुनकर मंत्री सुरेश बौद्ध को बसपा का एजेंट बताते हुये भड़क गये |
उन्होंने कहा की सपा सरकार से कई जादा बेहतर उनकी सरकार कार्य कर रही है| इस लिये उसकी बदनामी मत करों| मंत्री के आक्रोश को देखर ग्रामीण भी भड़क गये| कोई जबाब ना देख मंत्री मौके से उठ गये | उन्होंने कहा की लूट की घटना के लिये एसपी से कह दिया गया है| आरोपी पकड़ गये है| जल्द घटना का खुलासा किया जायेगा| अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह, विधायक सुशील शाक्य, डॉ० शौतान सिंह शाक्य, भंते नागसेन, गुणसागर, शीलभद्र आदि रहे|