बिटिया के विवाह के लिए बर्तन खरीदने आये ग्रामीण की जेब काटी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल)बिटिया के विवाह के लिये बर्तन खरीदने के लिये आये ग्रामीण की टैम्पो के भीतर जेब काट ली गयी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
पड़ोसी जनपद शहजंहापुर कलान ढकापुर लालपुर निवासी सोनपाल पुत्र सियाराम अपनी रिश्तेदारी में हजरतगंज थाना कंपिल के हजरतगंज आये थे| जंहा से वह टैम्पो पर बैठकर जा रहे थे| उसी दौरान उसकी पेंट की जेब काटकर 18 हजार रूपये की नकदी पार कर दी गयी| जब यह उतरे तो उन्हें जानकारी हुई तो उसके बाद पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|