राज्य मंत्री के कार्यक्रम से माननीयों के साथ डीएम-एसपी का किनारा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(शमशाबाद) राज्य मंत्री के कार्यक्रम में माननीयों के साथ ही साथ जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी मृगेंद्र सिंह व सीडीओ अपूर्व दुबे ने अपना किनारा कर लिया| जिसके चलते कार्यक्रम में कोई बीजेपी नेता भी नही पंहुचा| बाद में मंत्री ने हेमचन्द्र राजपूत के घर भोजन किया|
विकास खंड के ग्राम बेला सरायगजा स्थित इंग्लिश माध्यम विधालय का लोकार्पण राज्य मंत्री अर्चना पाण्डेय ने किया| लेकिन कार्यक्रम सपा नेता जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा के द्वारा आयोजित होने की खबर से ना ही सांसद पंहुचे और न ही विधायक सभी ने किनारा कर लिया| मंत्री ने विधालय का शुभारम्भ करने के बाद सरस्वती की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया| इसकेबाद उन्होंने हेमचन्द्र राजपूत के घर भोजन किया|
लोकार्पण के दौरान मंत्री ने कहा की जब से प्रदेश में योगी की सरकार बनी तभी से सरकारी विधालयों की व्यवस्था दुरस्त हो गयी है| सरकार बनने वाले दिन से ही योगी सरकार ने विधालयों की दशा सुधारने का संकल्प लिया था| आज नौनिहाल जब ड्रेस, किताबें, नये जुतें पहनकर जाते है तो उनके अंदर यह भावना नही होती की वह अंग्रेजी माध्यम में नही पढ़ रहे| उन्होंने कहा की यह इंग्लिश माध्यम जंगल में मंगल सा कार्य करेगा| उन्होंने कहा की यदि सोंच अच्छी तो कोई भी कार्य असम्भव नही है| एसडीएम कायगंज ब्रजकिशोर दुबे,बीएसए अनिल कुमार आदि रहे | राज्य मंत्री ने बताया की वह किसी सपा नेता के व्यक्तिगत कार्यक्रम में नही आयी है| विधालय का कार्यक्रम था इस लिये वह शुभारम्भ के लिये आ गयी|