पुलमंडी से नवदिया तक अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को भी अतिक्रमण अभियान जारी रहा| आरोप प्रत्यारोप के बीच पुलमंडी से नवदिया तक का अतिक्रमण हटाया गया| जिससे लोगों में हड़कंप मच गया| अधिकारियों पर गरीबों का उत्पीड़न करनें के आरोप भी लगाये गये|
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव व ईओ नगर पालिका रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में फतेहगढ़ के पुल मंडी में अभियान चलाया गया| पुल मंडी नाले के पास बने सुनीता कनौजिया के मकान के बाहर का अतिक्रमण हटाया गया| सुनीता ने आरोप लगाया की अन्य तमाम दुकानें और घर जो नाले के आगे बनें है उन्हें नही गिराया गया| उसके पास में ही एक चार मंजिल भवन को भी नही छुआ गया| जिसमे दो मंजिल का नक्शा पास है जबकि चार मंजिल बना है| उसे भी छोड़ दिया गया| जबकि उनके मकान में भी भीतर तक चूना डाल दिया गया|अधिकारियों ने बताया की चार मंजिल के भवन स्वामी पर 21 लाख रूपये जुर्माना लगाया जा रहा है| इसके बाद जेसीबी ने शांति नगर स्थित शाशि प्रिंटिंग प्रेस के बाहर के अतिक्रमण को तोड़ दिया गया| इसी तरफ से जेसीबी चलते हुए नवदिया तक पंहुची| शान्ति नगर के निकट 14-14 मीटर सड़क दोनों तरफ ली गयी|