होमगार्ड के घर डकैती का डेढ़ माह बाद भी नहीं लगा सुराग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते लगभग डेढ़ माह पूर्व शहर कोतवाली के होमगार्ड के घर पड़ी डकैती में पुलिस ने अभी तक खुलासा नही कर पाया है| पुलिस फ़िलहाल अभी खाली हाथ है| वही पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपी लखनऊ की जेल में बंद है| उन्होंने घटना करना स्वीकारा भी है| लेकिन अभी तक पुलिस माल बरामदगी पर चुप्पी साधे है|
विदित है थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला गुलाल निवासी होमगार्ड राजीव सिंह पुत्र जगदीश व उसके चाचा विजेंद्र सिंह रहते है| राजीव अपनी पत्नी मिथलेश, पुत्र 16 वर्षीय राजा व पिता जगदीश के साथ घर पर सो रहे थे| देर रात चोर इंद्रजीत के खाली पड़े मकान का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुये और राजीव के घर पर छत से ही पंहुच गये थे |
घर से लगभग 10 लाख का जेबरात व 5 लाख की नकदी लूटी गयी| नकदी खेत खरीदने के लिये एकत्रित की थी व उसके चाचा होमगार्ड विजेंद्र सिंह के घर से लगभग 50 हजार की नकदी व 4.50 लाख रुपये कीमत के जेबरात लूट लिये| उनकी पत्नी सुनीता के कान व हाथों से भी जेबरात उतार लिये थे| घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गये थे| जाँच इंस्पेक्टर सुदीप मिश्रा को दी गयी थी| लेकिन अभी तक खुलासा नही किया गया|
थाने के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया घटना में शामिल आरोपी लखनऊ जेल में बंद है| उनके होमगार्ड के घर हुई घटना में शामिल होने का पता चला है| उनके फिंगर प्रिंट मिलान जल्द किया जायेगा| जिसके बाद उनकी कोर्ट के आदेश में रिमांड पर लिया जायेगा|