कार्यवाही:घटतौली मिलने पर दो राशन दुकानें सील

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:उप जिलाधिकारी ने राशन दुकानों पर छापेमारी की| जिससे हड़कम्प मच गया| राशन दुकानों पर घटतौली मिलने और अभिलेखों में गडबडी मिलने से दो दुकानों को सील कर दिया गया| उनसे जबाब तलब किया गया है|
एसडीएम सदर अजीत सिंह नगर क्षेत्र के मोहल्ला खतराना पंहुचे जंहा उन्होंने दीपक कुमार की दुकान पर छापेमारी की| जिसमे उन्होंने राशन वितरण व भंडारण से सम्बन्धित अभिलेख चेक करने के लिये मांगे| जिसे कोटेदार नही दिखा पाये| इसके साथ ही साथ उन्होंने नया कोटा पार्चा में भी गोपाल दास के कोटे पर छापेमारी की| यंहा भी उन्हें अभिलेखों के साथ ही साथ राशन में भी घटतौली मिली| जिसके बाद दोनों दुकाने सील कर दी गयी|
एसडीएम सदर अजीत सिंह ने बताया कि दुकानों पर अभिलेख नही दिखाये गये और घटतौली भी मानक के हिसाब से नही मिली| जिसके चलते दोनों पर ताला डाल दिया गया| दोनों से जबाब तलब किया जायेगा| संतोष नज्क उत्तर ना मिलने पर जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी जायेगी|