भाजपा सरकार में अत्याचार, अपराध और महंगाई बढ़ी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्मदिन के अवसर पर महानदल और सपा के संयुक्त गठबंधन के साथ केक काटकर उनके दीर्घायु होनें की कामना की| इसके साथ ही भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लिया|
नवाबगंज के ग्राम सिरौली के निकट महमूदाबाद रोड पर एक डिग्री कॉलेज के सामने  महान दल तथा सपा के संयुक्त समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे 21 दिव्यांग जनों को साइकिल वितरण कराया गया| महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य नें महान दल के कार्यकर्ताओं को भाजपा की कुरीतियां बताते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया| उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सभी पिछड़े, दलित, कमजोर, अल्पसंख्यक आदि समाज का हर वर्ग भाजपा नेताओं की दोहरी मानसिकता को समझ चुका है। भविष्य में इनके झांसों में आने वाला नहीं है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेगा।
उन्होने कहा की बाबा साहेब नें लिखा है कि जब सरकार मजबूत होगी जब सरकार कमजोर होगी तो जनता मजबूत होगी| भाजपा सरकार में अत्याचार, अपराध और महंगाई बढ़ी हुई है| तथाकथित मीडिया के लोग भाजपा से जुड़े है और नजरअंदाज करते है और दलित-पिछड़ो की छोटी सी गलती को बढ़ा चढाकर दिखाते है| लेकिन भाजपा की नही दिखाई जायेगी| सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, जिला महासचिव मंदीप यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ० जितेन्द्र यादव, सुबोध यादव, व्लाक प्रमुख डॉ० अनीता रंजन, पूर्व व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, वरिष्ठ नेता महेंद्र कटियार, विजय यादव आदि रहे|