गलत तत्वों के लिए उँगलियों को मुक्का बनने की जरूरत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) राजेन्द्र नगर में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव द्वारा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व बाबू राजेन्द्र सिंह यादव पर एक विशाल जनसभा का आयोजन हुआ| जिसमे पूर्व मंत्री नें विरोधी पार्टी और राजनैतिक विरोधियों पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा की सभी संकल्प लें की गलत तत्वों के खिलाफ सभी उंगलियां एक जुट कर मुक्का बनना होगा| जिससे आगामी 2022 में अखिलेश यादव सीएम की कुर्सी पर काबिज हों|
पूर्व मंत्री व उनके पुत्र सचिन सिंह यादव नें बाबू राजेन्द्र सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करनें के साथ ही सपा संरक्षक के चित्र पर तिलक लगाकर उनका जन्मदिन मनाया| जिसके बाद पूर्व मंत्री नें जनसभा को सम्बोधित किया| उन्होंने कहा कि बाबू राजेन्द्र सिंह यादव के समय में क्षेत्र के शिक्षा, बिजली व पानी का आभाव था| लिहाजा बाबू राजेन्द्र सिंह नें क्षेत्र के विकास के लिए जीवन भर संघर्ष किया|आज क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है| उन्होंने कहा की सभी संकल्प लेकर जाएँ की आगामी 2022 के चुनाव में सीएम अखिलेश यादव बनेंगे| लेकिन उसके लिए पहले विधायकों की जीत जरूरी है| बिना विधायक के कोई सीएम नही बन सकता है| उन्होंने कहा की हम सभी को संकल्प लेना है कि गलत तत्वों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे| इसके लिए हमे सब एक जुट होकर प्रयास करें| जिस तरह से अकेली ऊंगली कुछ नही कर सकती उसके लिए सभी को मिलकर मुक्का बनना पड़ेगा|
उन्होंने जिले में अपने राजनैतिक विरोधियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि लोग उनका फोटो खीचकर राष्ट्रीय नेतृत्व को दिखाते है| लेकिन उनकी दाल नही गलती तो वह सचिन यादव को भाजपा के साथ बैठे का फोटो खींचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को  दिखाकर अपना पूरा प्रयास करते है| लेकिन उनके तीर काम नही आ रहे| उन्होंने कहा कि एक बार तो वह क्षेत्र के एक गाँव में श्रद्धांजलि सभा के आयोजन में गये तो वहां कल्याण सिंह भी आ गये| लोगों नें फोटो खीचकर पार्टी आलाकमान को दिखाया| लेकिन आला कमान भी सब जानता है| कौन कैसा है|
उन्होंने कहा की सत्य कभी पराजित नही होता|
भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि अभी तो राशन फ्री मिल रहा है| पेट्रोल-डीजल के दाम भी गिराये जा है| लेकिन चुनाव के बाद यह सब नही मिलेगा| उन्होंने आगामी 2022 के चुनाव में सपा से अखिलेश यादव को सीएम बनवानें का संकल्प दिलाया|
सचिन सिंह यादव नें कहा कि कोरोना काल के बाद पहली बार बाबू जी और नेता जी की जयंती पर सभी से भेट हो रही है| उन्होंने कहा कि हम लोग लोहिया के सिपाही है| लिहाजा लोहिया नें कहा था कि जिन्दा कौमें पांच साल इंतजार नही करती हैं| जो लोग जनपद का माहौल खराब करना चाहते है उनका समर्थन नही किया जा सकता| जनपद के सम्मान के लिए उन्हें बाहर खदेड़ना होगा| किसी में हमारे घर में घुसकर गलत करने की अनुमति नही दी जायेगी| उन्होंने कहा कि आगामी समय में आने वाली लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा| लिहाजा हम सभी को एक जुट होकर ताकत लगानी होगी| इस दौरान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, प्रताप सिंह यादव, राजकुमार सिंह राठौर, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र यादव (सिरोली), अजीत यादव, डॉ० अनार सिंह यादव, विवेक यादव, जीतू यादव, यशवीर आर्य आदि रहे|