बैंक के बाहर पुलिस ने की महिलाओ से अभद्रता

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

baink-jhangnjफर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में रुपयों के लिये लाइन में लगी महिलाओ से पुलिस कर्मियों ने अभद्रता कर दी| जिससे महिलाओ का पुलिस कर्मियों से विवाद भी हुआ|

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक को एक बजे ही बंद कर दिया गया| जिससे लाइन में लगे लोगो में आक्रोश व्याप्त हो गया| मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिलाओ के साथ अभद्रता कर दी| जिससे महिलाएं आक्रोशित हो गयी| महिलाओ ने आरोप लगाया की बैंक मैनेजर आज-कल करके ममले को टरका रहे है | घंटो लाइन में लगने के बाद भी उनका लेन-देंन नही हो पा रहा है| वही बैंक ऑफ इंडिया में कैश ही खत्म हो गया| जिससे ग्राहक मायूस होकर लौट गये |

राजेपुर: थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित बैंक ऒफ़ इंडिया की कनेक्टिविटी ना मिलने से लेंन-देंन नही हो सका|जिससे किसान लेंन-देंन नही कर पा रहे है| जिससे ग्राहक मायूस होकर घर लौट गये|