अधिकारीयों पर योगी सरकार की पकड़ ढीली: श्यामबिहारी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा की प्रदेश सरकार के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है| सरकार अपनी पकड़ अधिकारीयों पर नही बना पा रही है| जिससे अपराध पर भी लगाम ही लग रही है|
व्यापार मंडल के लाल गेट अध्यक्ष राजू गुप्ता के प्रतिष्ठान में पंहुचे श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान को लेकर दौरे पर है| 7 व 8 अप्रैल को कानपुर के बिठूर में संगठन का चुनाव है| उन्होंने कहा की व्यापारी को समस्या के लिये एक जुट होना होगा| प्रजा तंत्र में भेड़ तंत्र ही काम करता है| उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जीएसटी लगायी लेकिन अधिकारीयों ने उसके कानून इतने कड़े बना दिये कि व्यापारी परेशान है| मखाने पर जीएसटी 5 प्रतिशत व छुआरे पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगायी| दोनों पर बराबर जीएसटी लगनी चाहिए|
वही पुराने वारदाने, सीसी, खाली बोतल पर जीएसटी नही लगनी चाहिए| उन्होंने कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की जरूरत है| यूपी सरकार की पकड़ अधिकारीयों पर ढीली है इसी लिये सरकार के अधिकारी ही भ्रष्टाचार फैलाये हुये है| प्रदेश व जनपद में आये दिन हो रही व्यापारियों के साथ घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा की की पूरे प्रदेश में ही हत्या,डकैती हो रही है| व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहा है| इस सम्बन्ध में बहुत जल्द डीजीपी से मुलाकात करेंगे| जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी, नगर अध्यक्ष इखलाख खां, अंकुर श्रीवास्तव, सलमान खां, विजय भारद्वाज, आफ़ताब अंसारी आदि रहे|