कमालगंज व्लाक प्रमुख बने देवेंद्र सिंह गौर

FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद:शिवसेना द्वारा विधानसभा भोजपुर के ग्राम मॉडल शंकरपुर में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें आधा सैकड़ा लोगों ने शिवसेना की सदस्य्ता ग्रहण की| बैठक के दौरान जिला कमेटी ने देवेंद्र सिंह गंगवार को ब्लॉक प्रमुख कमालगंज मनोनीत किया गया|
मनोनीत ब्लाक प्रमुख ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा| प्रदेश सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि देवेंद्र सिंह के ब्लाक प्रमुख बनने से विधानसभा भोजपुर में पार्टी मजबूत होगी| जिला प्रमुख आनंद विक्रम सिंह ने कहा कि सभी ब्लाक प्रमुखों को एक सप्ताह के अंदर अपनी कार्यकारिणी घोषित करनी है| वही 25 नवम्बर को अयोध्या चलने के निर्देश भी दिये|इस दौरान मंडल प्रमुख कानपुर प्रमोद सिंह चौहान, आरपी सिंह चौहान, कुलदीप शाक्य,सचिन सिंह, वीरपाल सिंह परमार, बाबू सिंह चौहान, नीरज सिंह सोमवंशी, रामदास पाल व रामनिवास सिंह आदि लोग मौजूद रहे|