तीन दिन बाद भी नही मिला लापता व्यापारी का सुराग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते तीन दिन से लापता व्यापारी का सुराग ना लगनें परिजन गमगीन हैं| लाख प्रयास के बाद भी व्यापारी का पता नही चला| जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज की| पुलिस तफ्तीश कर रही है|
शहर कोतवाली के रेलवे रोड चौकी के सामने गली में निवासी सुनीता मलिक पत्नी रविन्द्र कुमार नें गुमशुदगी दर्ज करायी गयी| जिसमे कहा कि 11 अप्रैल को उनका पुत्र रवि दोपहर 3 बजे घर से निकल गया| शाम 5:15 पर फोन किया तो रवि ने कहा कि 10 मिनट में आ रहा हूँ, लेकिन रवि 12 अप्रैल तक घर नही आया| उसका मोबाइल भी बंद है| पुलिस नें गुमशुदगी दर्ज करनें के बाद जाँच शुरू की| लेकिन गायब होंने के तीन दिन बाद भी व्यापारी का कोई पता नही चला|