मजदूर के घर भूमि के कागजात चोरी का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात मजदूर के घर चोरी का प्रयास किया गया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| पुलिस मामले की संदिग्ध मान रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हसनबाग निवासी राजीव कुशवाह अपनी पत्नी गंगारानी व पांच बच्चो के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था| देर रात कुछ लोग मकान के पीछे से घर में दाखिल हुये और कमरे में रखा बक्सा तोड़कर उसका सामान निकाल कर जमीन पर फेंक दिया| सुबह तकरीबन चार बजे गंगारानी की अचानक आखं खुली तो देखा कुछ लोग उसके घर में धुसकर चोरी करने का प्रयास कर रहे है| गंगारानी ने तत्काल अपने पति को सूचना दी| आबाज सुनकर आरोपी फरार हो गये| गंगारानी ने डायल 100 को सुचना दी| सुचना मिलने पर डायल 100 ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| गंगारानी ने पड़ोस के लोगों पर शक जताया और कहा कि उनका एक पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा है| वह उसकी भूमि कब्जा करना चाह रहे है| उन्ही के लोगों ने घर में घुसकर कागजात बक्से से चोरी करने का प्रयास किया है|
आईटीआई चौकी इंचार्ज रामप्रकाश ने बताया कि मामला संदिग्ध है| भूमि विवाद का मामला है| पुलिस जाँच कर रही है|