अपडेट:साइकिल सबार छात्रा को ट्रक ने कुचला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: स्कूल से पढ़कर घर जा रही साइकिल सबार छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल भेज दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के देवरामपुर क्रासिंग के निकट साइकिल से घर जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया| जिससे मौके पर भीड़ लग गयी| पुलिस ने छात्रा को लोहिया अस्पताल भेज| जंहा डॉ० राजकिशोर ने उसे मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने अस्पताल में ही उसके स्कूल बैग की तलाशी ली| तो उसकी किताबों में उसका नाम प्रियंका जाटव लिखा था| वह कृष्णा देवी इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा थी| यह भी उसी बैग में लिखा था | लेकिन परिजनों के पास तक सूचना ना पंहुचने पर उसकी शिनाख्त नही हो सकी| पुलिस ने उसके विधालय से सम्पर्क साधा है| वही ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया|

सूचना मिलने पर शहर कोतवाली के किसानन नगला निवासी राजू जाटव अपनी पत्नी संजो देवी के साथ लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा उन्होंने छात्र की शिनाख्त अपनी पुत्री प्रियंका के रूप में की| मृतक पांच बहनों में सबसे बड़ी थी| माँ व पिता का रो- रो कर बुरा हाल हो गया | एसएसआई श्रीकान्त यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी |