तहसील वार उपाध्यक्ष के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पुराने विवाद के चलते तहसील वार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के भाई गाँव के गोली मारकर जख्मी कर दिया| घटना से गोली गाय के भी लग गयी|

थाना मऊदरवाजा के ग्राम ऊगरपुर निवासी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश दुवे के भाई प्रभात दुबे उर्फ़ बबुआ को गाँव के ही महिपाल यादव व वीरपाल पुत्र लालाराम यादव, अनार सिंह यादव पुत्र रामसिंह यादव निवासी रूपपुर मंगलीपुर आदि ने घेर लिया| वह गेंहू की फसल में पानी देकर लौट रहा था| जिसके बाद आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे प्रभात के पैर में गोली लग गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना मिलने पर पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की | दर्जन भर अधिवक्ता थाने आ गये| घटना के सम्बन्ध में घायल प्रभात के पुलिस को आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी|

प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| घायल का मेडिकल होगा|