अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे सुख समृद्धि की कामना

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कार्तिक छठ का पर्व बुधवार को यहां श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद में आकर बसे पूर्वांचल वासियों ने गंगातट पर अस्ताचल सूर्य नारायण की पूजा कर भविष्य में सुख समृद्धि की कामना की। शाम होते ही शुरू हुए सूर्य को अर्घ्य देने के दौर से घाट पर भक्ति का माहौल बना रहा। अब गुरुवार की सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। दो दिन के उपवास के बाद पूर्वाचल के परिवारों की महिलाओं ने बुधवार की सायं अस्ताचल सूर्य की पूजा अर्चना की और समाज में शांति और सुख की कामना की।
शहर के पांचाल घाट पर पूर्वांचल विकास समिति के संयोजन में छठ पूजा का आयोजन किया गया था| दोपहर बाद से ही अ‌र्घ्य देने के लिए गंगा घाट पर व्रती महिलाओं का गंगा के लिए प्रस्थान शुरू हो गया था। शाम होंते होते सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पर जमा हो गये|  व्रती महिलाएं छठ मईया के गीत ‘कांचहि बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाए’ आदि गीत गुनगुनाती दिखीं| व्रती महिलाएं गंगा में स्नान कर भगवान भास्कर को एकटक निहारती व उनका स्मरण करती रहीं और अस्तांचल के समय दूध व जल से उन्हें अ‌र्घ्य अर्पित किया। सूर्य उपासना के लिए घंटों पानी में खड़ी रहीं और अस्ताचलगामी सूर्य को दूध से अ‌र्घ्य देकर जल से बाहर निकला। व्रती महिलाओं ने घाटों पर दीपदान किया। गुरुवार को सुबह व्रती महिलाएं उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा का समापन करेंगी|
सजाटव से इठलाता रहा गंगा घाट
पूजा को लेकर शहर के पांचाल घाट गंगा तट को गेंदा के फूलों से  नई नबेली दुल्हन के लिए सजाया गया| पूर्वांचल विकास समिति ने घाट की साफ-सफाई से लेकर लाइट आदि की बेहतर व्यवस्था की थी| पूरा घाट गेंदों और अगरवत्ती की महक से मनमोहक था| इस दौरान सदर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी, शोभादेवी, सोनाली कटियार, मुकेश दास, अजीत भट्ट, केदार शाह, डॉ० शमीम अहमद,  बब्बन ठाकुर, विकास सिन्हा, बीबी सिंह, मनोज कुमार आदि रहे|