मोहम्मदाबाद का वीर सैनिक पोखरण में शहीद

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) देश की रक्षा के लिये तैनात सैनिक अचानक शहीद हो गया| उनके शहीद होने की खबर घर पर आते ही शोक की लहर दौड़ गयी|
कोतवाली क्षेत्र के वनकिया निवासी 40 वर्षीय रामलखन सिंह वर्तमान में हिसार सेना में तैनात थे| वह पोखरण के पास आर्मी के युद्ध अभ्यास में शामिल होने के लिये गये थे| जंहा वह शहीद हो गये| उनके शहीद होने की खबर घर पर आते हो परिवार में कोहराम मच गया| शहीद की खबर सुनकर आस पर के कई गाँवो में शोक की लहर फ़ैल गयी है|
शहीद की पत्नी संध्या, 12 वर्षीय पुत्री ईशा, 6 वर्षीय राधा, 4 वर्षीय पुत्र तनमय है| जिसका रो-रो कर बुरा हाल है| पत्नी संध्या बच्चों के साथ मसेनी चौराहे के निकट रहती है|