देशी ठेके पर हरियाणा की शराब

CRIME FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) पुलिस के रहमो-करम पर क्षेत्र के कई ठेकों पर हरियाणा की शराब की बिक्री की जा रही है| लेकिन पुलिस मौन है| जिससे राजस्व व आबकारी का चूना लग रहा है|

थाना क्षेत्र के अचरा क्षेत्र पिलखना का देशी शराब का एक ठेका इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है| जिस पर महीनों से अबैध रूप से हरियाणा की शराब की बिक्री की जा रही है| लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही| आम जनता को कुछ सस्ते में शराब मिल जाती है| जिससे उसे कोई फर्क नही | लेकिन मिलीभगत के चलते कोई कुछ बोलने को तैयार नही है| ठेका पिलखना का है जबकि संचालित गनेशपुर में किया जा रहा है| सूत्रों की माने तो स्थानीय डायल 100 की भूमिका भी संदिग्ध है|

थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह बताया कि ठेका गनेशपुर में स्थानातरित कर दिया गया है| जिसका आदेश है|