5 करोड़ 99 लाख का वजट हुआ पास

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते कई महीनों के विकास खंड कार्यालय में बैठक ना हो पाने से विकास कार्य बाधित था| जिसके चलते आखिर मंगलवार को बैठक का आयोजन हुआ और उसमे 5 करोड़ 99 लाख का वजट सर्व सम्मानित से पास किया गया|

विकास खंड कमालगंज में बीते 13 सितम्बर 2017 को भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने विरोध दर्ज करा बैठक निरस्त करा दी थी| तकरीबन तीन महीने से बैठक का आयोजन नही हो पा रहा था| गुरुवार को पुन: विकास खंड कार्यालय में बैठक आ आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य व प्रधान पंहुचे| बैठक में विकास के दस मुद्दों पर चर्चा हुई| इसके साथ ही साथ 5 करोंड़ 99 लाख 54 हजार रूपये का वजट भी पास किया गया|

इसके साथ ही व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने बैठक में आये सभी बीडीसी सदस्यों व ग्राम प्रधानो को एक शाल भेटकर सम्मानित किया| विधायक भोजपुर नागेन्द्र राठौर के प्रतिनिधि के रूप में मोनू राठौर, सांसद प्रतिनिधि के रूप में फतेहचन्द्र वर्मा को भी शाल उड़ाकर सम्मानित किया| बीडीओ रामजी जयसवाल आदि रहे|