खाकी से मारपीट के आरोपियों को पुलिस का अभय दान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती रात आपसी मारपीट व फायरिंग होने की शिकायत पर मौके पर पंहुचे थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की गयी थी| यह बात खुद थानाध्यक्ष ने कबूल भी की थी इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों को अभय दान दे दिया| पुलिस केबल ग्रामीणों की मारपीट के मामले में ही अरोंपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है|

थाना क्षेत्र के ग्राम खुदागंज निवासी 68 वर्षीय संतराम व उसकी पुत्री सुमन वर्मा के साथ गाँव के ही दबंग विश्राम सिंह पुत्र धनीराम,ब्रजपाल पुत्र विश्राम सिंह, विजय पुत्र विश्राम सिंह, सौरभ पुत्र ब्रजपाल व अमर सिंह पुत्र केशबराम के साथ विवाद हो गया था| जमकर कुल्हाड़ी चली| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, डायल 100 व खुदागंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मौके पर पंहुचे थे| हमलावरों ने पुलिस को भी नही छोड़ा| थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी|

जिससे थानाध्यक्ष के ऊँगली में चोट लगी| लेकिन पुलिस ने अपने ऊपर हमले में एफआईआर दर्ज नही की| वही घायल संतराम के पुत्र नरेन्द्र वर्मा ने विश्राम सिंह पुत्र धनीराम,ब्रजपाल पुत्र विश्राम सिंह, विजय पुत्र विश्राम सिंह, सौरभ पुत्र ब्रजपाल व अमर सिंह पुत्र केशबराम के खिलाफ धारा 147,323,452,504,308 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस ने विश्राम सिंह, ब्रजपाल व सौरभ को गिरफ्तार कर लिया| थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने पुलिस पर हमले का मुकदमा दर्ज ना होने के विषय में कहा कि जाँच चल रही है |