विवाद की सूचना पर गये थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) विवाद की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे लेकिन दबंगो ने थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट आकर दी| वही विवाद में गम्भीर जख्मी पिता-पुत्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

थाना क्षेत्र के ग्राम खुदागंज निवासी 68 वर्षीय संतराम व उसकी पुत्री सुमन वर्मा के साथ गाँव के ही कुछ लोगो ने मुकदमा चल रहा है | जिसकी रंजिश में आये दिन विवाद होता रहता है| शनिवार को शाम मुकदमे में आरोपी अमर सिंह पुत्र केशब सिंह अपने साथ विश्राम सिंह पुत्र धनीराम, ब्रजपाल सिंह पुत्र विश्राम, विजय सिंह पुत्र विश्राम आदि लोगो को लेकर संतराम के साथ विवाद करने लगा| दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व लाठी-डंडे चले|

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, खुदागज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार, डायल 100 आदि पुलिस कर्मी मौके पर पंहुचे| आरोपीयों ने अपनी एक झोपडी में आग लगा ली और दरवाजा भी भीतर से बंद कर लिया| पुलिस ने छप्पर में आग लगी देख मुख्य दरवाजे को तोड़कर भीतर प्रवेश किया| और मकान के भीतर बंद आरोपियों और उनके परिजनों को बाहर किया|

तभी अचानक आरोपी हमलावर हो गये| उन्होंने थानाध्यक्ष पर धारादार हथियार से हमला बोल दिया| जिससे उनका हाथ चुटहिल हो गया| दरोगा राजेश कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई हो गयी| थानाध्यक्ष ने अपने साथ हुई घटना को स्वीकार किया| उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुलिस के साथ भी हाथापाई की| पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है| आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा|