हिन्दू सम्मेलन में हिन्दुत्व की मजबूती पर दिया बल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अखिल भारत हिन्दू महा सभा (राजेश मिश्रा) गुट की तरफ से आयोजित हिन्दू सम्मेलन में हिंदुत्व की मजबूती पर बल दिया गया| वक्ताओं नें अपने-अपने विचार रखे|
शहर के लोहाई रोड़ स्थित भारतीय इंटर कालेज में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में वक्ताओं नें कहा कि हम रहें ना रहें धर्म रहना चाहिए| इसके साथ ही देश को आतंकबाद मुक्त करना होगा| इसके साथ ही ईदगाह से कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराया जाए| इसके साथ ही ताज को शिवमन्दिर बताकर उसे हिन्दुओं समाज को सौंपने की बात की| इसके साथ ही साथ भारत को हिन्दू राष्ट बनाने पर भी विचार रखे|
विश्व हिन्दूपीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मदन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दिलीप दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल दुबे, भाजपा नेता डॉ० प्रभात अवस्थी, आरएसएस जिला प्रचारक डॉ० सुबोध वर्मा आदि नें विचार रखे| सौरभ दीक्षित, मोहन पाठक, अशोक कुमार किशन मिश्रा, शुभम तिवारी आदि रहे|
विमलेश गुट में सागरिका की वापसी
बीते दिन सोशल साइट फेशबुक पर विमलेश गुट की जिला महामंत्री सागरिका रस्तोगी नें संगठन छोड़ने सम्बन्धी पोस्ट शेयर की| जिसकी खबर जेएनआई में प्रकाशित भी की गयी| लिहाजा खबर प्रकाशित होनें के बाद सागरिका नें दूसरे दिन बताया कि उन्होंने हिन्दू महासभा विमलेश मिश्रा गुट में पुन: घर वापस कर ली है|वह विमलेश मिश्रा के साथ ही| वहीं विमलेश नें नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव को ज्ञापन सौंपकर आज होंने वाले हिन्दू सम्मेलन को रोंकनें की मांग थी|