जबाबी जनसभायें सपा को देगी धार या होगी रार?

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में खुद को बेहतर और मजबूत दिखाने का दौर तेज हो गया है| राजनीति के मठाधीश भी अपनी आला कमान में पैठ बनानें की जुगत में लगे है| जिसको लेकर एक ही विधान सभा में कुछ दूरी पर ही दो जन सभाओं को जबाबी माना जा रहा है|
जिले में कई बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव अपने पिता पूर्व मंत्री बाबू राजेन्द्र सिंह यादव और सपा सुप्रीमो की जयंती को विगत वर्षों के बाद भी इस वर्ष भी सोमवार को थोड़ा संतुलित कार्यक्रम करनें के बाद एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे| नरेंद्र सिंह यादव अमृतपुर से सपा की टिकट पर प्रबल दावेदारी भी कर रहे है| वहीं दूसरी तरह विगत 2012  में कल्याण सिंह की जनक्रांति पार्टी से अमृतपुर विधान सभा का चुनाव सपा प्रत्याशी सपा के नरेंद्र सिंह यादव के विरोध में लड़े और दूसरे नम्बर पर रहे व वर्तमान में सपा के प्रदेश सचिव डॉ० जितेन्द्र यादव सिरोली में नेता जी का जन्मदिन पर एक विशाल जनसभा का आयोजन कर अपनी ताकत का अहसास कराएंगे| जिसमे महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य मुख्य अतिथि होंगे| जिनके माध्यम से शाक्य, कुशवाह व मौर्य मतदाताओं में अपनी धमक बनानें का प्रयास होगा|  फिलहाल लगभग कुछ किलोमीटर की दूरी में दो जबाबी कार्यक्रम होना जिले के राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय है|फिलहाल इसे चुनावी गुट बाजी भी कहा जा सकता है| लेकिन संगठन इसके समर्थन में नही है|  सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें बताया कि कोई गुटबाजी पार्टी में नही है| नेताजी का कार्यक्रम जिले में कई जगह आयोजित हो रहे| यह लोगों में उत्साह है| लिहाजा इसे गुटबाजी कहना किसी भी मायनें में सही नही|