वोट बनवाने के लिए सपा लगा रही पूरा जोर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। हर पार्टी के पास वोट बनवाने के लिए यह अंतिम मौका है, इसलिए राजनीतिक दलों ने अपना ध्यान फिलहाल पुनरीक्षण पर लगा रखा है। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया है और ऐसे युवाओं की खोजबीन की जा रही है जिनके वोट अभी नहीं बन पाए हैं।
मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण पूर्व में हो चुका था, लेकिन फिर भी तमाम युवा वोट बनवाने से वंचित रह गए थे। ऐसे में मतदान केंद्रों पर पंजीकरण के लिए चार तिथियां निर्धारित कीं हैं। पहली तिथि सात नवंबर थी, दूसरी 13, तीसरी 21 और चौथी तिथि 27 नवंबर है। रविवार को जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरिक्षण अभियान चलाया गया| जिसमे सपाई सक्रिय रहे| सपा ने इस अभियान में ऐड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। प्रत्येक बूथ पर कमेटी गठित है। इस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता घर-घर जाकर पता कर रहे हैं कि किसका वोट नहीं बना है उनका पंजीकरण कराया जा रहा है। मतदाता पुनरीक्षण के लिए पार्टी की कई बैठकें संपन्न हो चुकी हैं।
वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र कटियार, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव सरदार तोषित प्रीत सिंह, सयुस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना, पूर्व जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, रजत क्रन्तिकारी, ओपी शर्मा, अधिवक्ता सभा प्रदेश सचिव संजय सिंह आदि नें विभिन्य बूथों पर जाकर 6 नम्बर फार्म भराकर लोगों का पंजीकरण कराया|