पुलिस के फैसले से झुब्ध युवक फांसी पर झूला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पुलिस की पंचायत से खफा होकर आखिर युवक ने फांसी के फंदे पर झूल मौत गले लगा लिया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| अभी मृतक के परिजनों ने तहरीर नही दी|
थाना क्षेत्र के गांव नगला शिम्भू निवासी पवन कुमार शाक्य पुत्र तुलसीराम शाक्य ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सूत्रों की माने तो ग्राम भटा निवासी प्रवीन यादव से पवन ने 65 हजाररूपये उधार लिए थे| पवन का बड़ा भाई पंचम प्रवीन की जेसीबी का चालक है| पवन व पंचम में भूमि को लेकर आपसी विवाद चल रहा है| बताया गया कि पंचम के कहने पर प्रवीन ने अचरा चौकी इंचार्ज को तहरीर दी जिसमें कहा गया कि पवन उसके 6500 रूपये उधार लिये थे जो अब नही दे रहा| बीते 2 दिन पूर्व चौकी इंचार्ज शैलेश कुमार गौतम ने 12000 हजार में समझौता करा दिया था|
बताया गया कि इसी से खफा होकर पवन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने मौखिक सूचना दी है| पुलिस जांच पड़ताल कर रही है|