वीसी सखी सूची में हुआ बड़ा खेल, चयनित 34 के काटे गये नाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) वीसी सखी एप द्वारा चयनित होनें के बाद ट्रेनिंग के लिए आयी महिलाओं को पता चला की उनके नाम काटकर नये नाम चयन सूची में शामिल कर दिये गये है | खुलासा होनें के बाद जिलाधिकारी से शिकायत की गयी हैं| जिससे कार्यवाही की तलवार लटक गयी है| सूत्रों की माने तो सूची में नाम काटने में बड़ा खेल हुआ है| प्रति व्यक्ति के हिसाब से हजारों की बसूली की गयी|
विकास खंड राजेपुर के विभिन्य गांवों में निवास करने वाले लोगों नें जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र सौपा| जिसमे उन्हें बताया कि उनकी परिजन महिलाओं नें बीते 6 महीने पूर्व वीसी सखी एप के माध्यम से वीसी सखी के लिए आवेदन किया गया था| जिसके लगभग 20 दिन बाद सम्बन्धित विभाग के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयी| जिसमे उनके नाम शामिल थे| 23 जनवरी को उन्हें शैक्षिक अभिलेखों के साथ उन्हें उन्हें बुलाया गया| लेकिन जब वह लोग पंहुचे तो उन्हें वापस कर दिया गया| लेकिन बाद में पता चला कि शासन से जारी की गयी 79 अभ्यर्थियों की सूची में से 34 के नाम काट दिये गये| उनके जगह पर दूसरों के नाम जोड़ दिये|
शिकायत कर्ताओं नें जाँच कर अवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है| डीएम नें कार्यवाही का भरोसा दिया|
बीडीओ श्री प्रकाश उपाध्याय राजेपुर ने बताया 34 गांव की लिस्ट में नाम गड़बड़ी हुई है बदलकर दूसरे लोगों का चयन हो गया है जांच की जा रही है