ईओ के रसोईया ने होमगार्ड से ठगे एक लाख

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा में तैंनात होमगार्ड राजवीर वाथम से नगर पालिका की ईओ रोली गुप्ता की रसोईया ने संविदा में सफाई कर्मी के पद पर भर्ती कराने के मामले में एक लाख रूपये ठग लिये| एक वर्ष बाद भी नही दिये तो होमगार्ड ने ईओ से शिकायत की|

होमगार्ड राजवीर ने बताया की वह थाने में डियूटी देने के लिये ट्रेन से आता-जाता है | उसी ट्रेन में उसकी मुलाकात जयहिन्द बाथम से हुई वह वही वही कुबेरपुर का निवासी है| राजवीर ने जय हिन्द से कहा कि उसका छोटा भाई विकास नौकरी के लायक है कही जगह हो तो बताना| जिस पर जयहिंद ने उससे कहा कि वह ईओ नगर पालिका की सरोईया सोनी कश्यप से परिचित है| सोनी उसकी नौकरी ईओ से कहकर संबिदा सफाई कर्मी के पद पर लगवा देगी| कुछ दिनों के बाद सोनी से मुलाकात हुई और एक लाख रूपये भी तय हो गये| सोनी ने कहा की वह नौकरी लगवा देगी|

एक वर्ष पूर्व जयहिंद व सोनी आवास विकास में पंहुचे जंहा एक लाख रुपये उसने सोनी को दे दिये| होमगार्ड ने बताया की उसने अपनी पत्नी के जेबर गिरबी रखकर रूपये जुटाये थे| लेकिन अब वह लोग नही दे रहे| रूपये ना मिलते देख होमगार्ड ने ईओ से शिकायत की| ईओ रोली गुप्ता ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है| लेकिन इन रुपयों के विषय में उन्हें जानकारी नही है| जाँच करा रहे है| यदि यह हुआ है तो कार्यवाही होगी|