आरओ के सामने प्रत्याशियों में विवाद, भाजपा नेता को पुलिस नें दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर/राजेपुर संवाददाता) धांधली का आरोप लगा रहे एक प्रत्याशियों नें जमकर हंगामा किया| उसके समर्थन में भाजपा उपाध्यक्ष भी आ गये| आरो के सामने ही प्र्त्याशियों में हाथापाई को गयी| उसी समय पंहुचे जिलाधिकारी के निर्देश पर भाजपा उपाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया|
दरअसल विकास खंड राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर कुढरा से छोटे शर्मा व आशीष वर्मा प्रधान पद का चुनाव लड़े थे| छोटे शर्मा को कुल 310 मत मिले जबकि आशीष वर्मा को 295 मत मिले| आशीष वर्मा ने आरओ सुरेश चन्द्र के सामने पुन: मतगणना करानें की मांग की और धांधली होनें का आरोप लगाया| तभी विजयी प्रत्याशी छोटे से आशीष की कहासुनी हो गयी| देखते ही देखते हाथापाई भी हो गयी| आशीष वर्मा के पक्ष से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा भी आ गये| उसी दौरान जिलाधिकारी भी पंहुचे| उन्होंने हंगामा होते देख निर्देश दिये जिसके बाद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा को पुलिस नें हिरासत में ले लिया|