फर्रुखाबाद महोत्सव में दिखेंगी जरदोजी की कारीगरी

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: 21 वें फर्रुखाबाद महोत्सव के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो गयी है| कार्यक्रम स्थल पर पंडाल व झूले लगने लगे है| इस बार फर्रुखाबाद महोत्सव ले आयोजन के दौरान दर्शको को फर्रुखाबाद की कारीगरी जरदोजी व टेक्सटाइल की कारीगरी देखने को मिलेगी|

शहर के पटेल पार्क में फर्रुखाबाद महोत्सव आयोजन समिति के माध्यम से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया| जिसमे महोत्सव के अध्यक्ष डॉ० रामकृष्ण राजपूत ने आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी| उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद महोत्सव बीते 1997 से शुरू हुआ था| जो आज अपना 21 वां सफल आयोजन कर रहा है|

डॉ० अनार सिंह यादव ने कहा कि फर्रुखाबाद महोत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है| उन्हें नई दिशा मिलती है| महोत्सव ए सचिव नगर मजिस्ट्रेट जेके जैन ने कहा की पटेल पार्क के सुन्दरीकरण के प्रयास चल रहे है| महोत्सव के बाद भी पटेल पार्क साफ़ सुथरा रहे इसके लिये नगर पालिका को निर्दश दिये जायेगे| साथ ही आयोजको ने बताया कि इस बार जरदोजी कारीगरी से बने लंहगे व टेक्सटाइल से बने स्कार्फ़ की भी प्रदर्शनी लगेगी| तहसीलदार भूपेन्द्र कुमार, दिलदार हुसैन,ईओ पीके श्रीवास्तव, बॉबी दुबे, पप्पन मिंयाँ आदि रहे|