डियूटी रिसीब करने को पंहुचे मतदान कर्मी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV POLICE Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत व नगर पालिका के मतदान के लिये डियूटी रिसीब करने के लिये मतदान कर्मियों का पंहुचाना जारी हो गया है| दोपहर बाद से पोलिंग पार्टियों का रवाना होना शुरू हो जायेगा|

शहर कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर गल्ला मंडी में पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री वितरण व डियूटी रिसीब करने की व्यवस्था की गयी है| जिसके चलते सुबह तकरीबन 7:30 बजे से ही गल्ला मंडी में मतदान कर्मियों का पंहुचाना शुरू हो गया था| वही एसडीएम सदर अजीत सिंह ने तड़के पंहुचकर मौके का जायजा लिया| वही दोपहर बाद से पोलिंग पार्टियों को उनके सम्बन्धित बूथों पर रवाना किया जायेगा |