शिक्षक की हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती शनिवार की रात कायमगंज बाईपास पर सड़क किनारे पड़े युवक को लोहिया अस्पताल पहुचाया गया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस उसे दुर्घटना बता रही है तो परिजन रूपये लूट कर हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे है|

108 एम्बुलेंस से बीती रात लोहिया लाये गये अज्ञात युवक की लाश की शिनाख्त नही हो पायी थी| सोमबार सुबह परिजनों को सूचना मिली तो परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे| मृतक की पत्नी गायत्री का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| परिजनों ने उसकी शिनाख्त 32 वर्षीय शिवसिंह राजपूत पुत्र मेघनाथ राजपूत निवासी रामनगर मोहम्मदाबाद के रूप में की| शिवसिंह के ससुर ने बताया कि उनका शहर कोतवाली क्षेत्र के साईधाम में निजी मकान है| जिसमे वह नही रहते| शिवसिंह उनकी पुत्री गायत्री देवी व दो बच्चों 11 वर्षीय पुत्री नेहा व 7 वर्षीय पुत्र भास्कर के साथ रह रहा था| यही से वह गाँव भी जाता था| शिवसिंह जनपद कन्नौज के गांव नंदपुर स्थित इंटर कालेज में अस्थायी शिक्षक थे

उन्होंने बताया कि घर से किसी दोस्त का फोन आने पर वह एक लाख रूपये लेकर गया था| उसका एक विधालय में नियुक्ति हो रही थी| घटना के बाद उसका रुपया व अन्य सामान गायब था| उन्होंने उसके एक दोस्त पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया| दरोगा दिनेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|