सपा ने निकाय चुनाव दावेदारों को परखा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी भी निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गयी है| जिसके चलते दावेदारों से लेकर पदाधिकारियों तक सभी अपना-अपना दम लगा रहे है| इसी के चलते आला कमान के निर्देश पर सपा के निकाय चुनाव के दावेदारों की परख की|

पार्टी के जिला कार्यालय आवास-विकास में पंहुचे प्रभारी प्रदीप दीक्षित ने नगर निकाय के लिये सपा से दावेदारी करने वाले नेताओ की परख की|उन्होंने नगर पालिका फर्रुखाबाद, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद व नगर पंचायत कमालगंज से प्रत्याशी चयन पर चर्चा की| इस दौरान दावेदारों की बड़ी संख्या पार्टी कार्यालय में डटी रही| प्रभारी ने बंद कमरे में दावेदारों से वार्ता की|

सोमबार को प्रभारी शमसाबाद में नगर पंचायत कंपिल, नगर पालिका कायमगंज व नगर पंचायत शमसाबाद में दावेदारों की परख करेगे| जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी, जिला महासचिव समीर यादव, महानगर अध्यक्ष विजय यादव, पुष्पेन्द्र यादव, मंदीप यादव, जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले) इलियास मंसूरी,महेन्द्र कटियार, तोषित प्रीत सिंह,पियूष यादव आदि रहे|