लकूला-मसेनी मार्ग पर चला बुलडोजर, कई अस्पताल ध्वस्त

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सोमवार को शहर के लकूला-मसेनी मार्ग पर बुलडोजर चला| जिसके चलते अफरा-तफरी रही| कई अस्पताल भी बुलडोजर के पीले पंजे की पकड़ में आ  गये उन्हें ध्वस्त किया गया| एक भाजपा नेता की गेस्ट हॉउस की दीवार भी गिरा दी गयी|
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने लकूला-मसेनी मार्ग पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया| मसेनी मार्ग पर स्थित केदार हास्पिटल से शुरू हुआ अभियान लगभग मसेनी चौराहे तक पंहुच गया| बीच सड़क से 19 मीटर माप ली लगी| जिससे तकरीबन आधा दर्जन से अधिक हास्पिटल पैमाइश में कैद हो गये| उनमें से कई पर बुलडोजर का पीला पंजा चला| जबकि कुछ नें निवेदन कर खुद तोड़ने का समय मांग लिया| उन्हें 24 घंटे का समय दिया गया | इसके साथ ही मसेनी चौराहे से लकूला मार्ग पर स्थित भाजपा नगर फतेहगढ़ मंडल के उपाध्यक्ष दीपक कटियार के गेस्ट हॉउस की दीवार ध्वस्त कर दी गयी| जानकारी पर फतेहगढ़ मंडल के अध्यक्ष रामवीर चौहान व पूर्व व्लाक प्रमुख कमलेश पाठक भी मौके पर पंहुचे| प्रशिक्षु सीओ अरुण कुमार, इंस्पेक्टर एके सिंह आदि रहे|
मंगलवार को भी मसेनी पर चलेगा बुलडोजर
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने जेएनआई को बताया की मंगलवार को अभियान मसेनी मार्ग और चौराहे पर चलेगा| इसके बाद जेएनबी रोड़ पर नम्बर बुधवार को आयेगा|