बैंक कर्मियों नें प्रदर्शन कर उठायी हक की आवाज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मियों नें प्रदर्शन कर अपने हक की आवाज को बुलंद की|
नगर के फर्रुखाबाद एसबीआई के सामने संगठन के मंत्री केदार शाह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया| जिसमे मंत्री नें कहा कि बैंक कर्मियों का बीते लगभग 30 महीने का 11 वेतन समझौता लम्बित है| सरकार की उदासीनता के चलते वेंतन समझौता नही हो पा रहा है| जिससे बैंक कर्मी काफी आहत हैं| परिवारिक पेंशन में भी सुधार नही हुआ| इसके साथ ही अधिकारियों के काम के घंटे कम किये जाये|
उन्होंने बताया कि मांगो को लेकर अभियान चलेगा| 27 जनवरी को बैंक कर्मी बैंक ऑफ इंडिया की फर्रुखाबाद शाखा पर प्रदर्शन होगा| हस्ताक्षर अभियान भी चलेगा| 31 से 1 फरवरी तक हड़ताल की जायेगी|
इस दौरान अंकित श्रीवास्तव, फैज अहमद, राम महेश, गौरव श्रीवास्तव, राम महेश कुशवाह आदि रहे|