संघ के शस्त्र पूजन में संख्या से नहीं फायरिंग से शक्ति प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वयं सेवक संघ के द्वारा शस्त्र पूजा के साथ संघ का स्थापना दिवस और दसहरा मनाया गया और सभी संघ के सदस्यों ने एकत्रित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया| इस दौरान कार्यक्रम के संघ कार्यकर्ताओ व बीजेपी नेताओ ने जमकर फायरिंग भी की| व्ही कार्यक्रम में दरिया खाली पड़ी रही| जो चर्चा का विषय बना रहा|
शहर के श्याम नगर विधामंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे बजरंगदल के पूर्व प्रदेश संयोजक अबध बिहारी मिश्रा ने कहा कि 1925 को डा. बलि राम हेडगेवार ने संघ की स्थापना विजय दशमी के दिन की थी| तब से लेकर आज तक पूरे विश्व में संघ का स्थपना दिवस दशहरा के दिन ही मनया जाता है। शनिवार को संघ का 92 वां स्थापना दिवस मनाया गया| श्री मिश्रा ने शस्त्र पूजन के साथ ही साथ कहा कि शस्त्र किसी पर शक्ति प्रदर्शन करने के लिये नही बल्कि उनका प्रयोग केबल शास्त्र व समाज की रक्षा के लिये करना चाहिए|
संघ के कार्यक्रम में पूजन के लिये राइफल, पिस्टल, माउजर, खंजर, लाठी आदि एक जगह एकत्रित किये गये| उसके बाद उनकी पूजा अर्चना की| बाद में सांसद मुकेश राजपूत, सुधांशु दत्त द्विवेदी आदि लोगो ने अपने हथियारों से फायरिंग कर विजय दशमी का त्योहार मनाया| अनिल गुप्ता, नगर संचालक वीरेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह राठौर, डॉ० अरविन्द गुप्ता, आचार्य सर्वेश शुक्ला, राघव दत्त मिश्रा, अभिषेक वाथम, प्रबल, संजय गर्ग, सत्यव्रत पाण्डेय आदि शामिल रहे|