आवारा गायों को पकड़ने पर पालिका लेगी जुर्माना

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मोनिका रानी ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कटरी धर्मपुर में स्थित गौ-सदन का निरीक्षण किया| जंहा उन्होंने ईओ पालिका को निर्देश दिये की आवारा गायों को पकडने के लिये रात में पुलिस के साथ अभियान चलाये| साथ ही साथ गाय वापस लेने पर जुर्माना भी बसूला जायेगा|

गौसदन के निरीक्षण में उन्हें भवन जर्जर हालत में नजर आया| उन्होंने जिला पशु चिकित्साधिकारी पुष्प कुमार को निर्देश दिये कि गौ-सदन को दुरुस्त कराया जाये| जिस पर सीबीओ पुष्प कुमार ने कहा कि शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है| सीबीओ ने यह भी बताया की गौ-सदन की भूमि पर उगने वाली फसल को भी नीलाम कर उसका पैसा शासन को भेज दिया जाता है |

डीएम ने बीडीओ व एसडीएम सदर अजीत कुमार को निर्देश दिये की सभी ग्रामीणों की पात्रता का सर्वे करा पैमाइश कराने के निर्देश भी दिये| साथ ही गौ-सदन के किनारे पर खाई खोदने और कटीले तार लगाने के भी निर्देश दिये| नगर पालिका ईओ रोली गुप्ता ने कहा कि पुलिस कर्मियों की मदद से रात में अभियान चलाकर आवारा गायों को पकड़ कर गौ-सदन में अस्थायी खूटे ठोककर उसमे गाँवो को बांधने का प्रबंध किया जाये| साथ ही साथ उनके चारा व पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये| उन्होंने ईओ को निर्देश दिये की यदि कोई गाय का मालिक पकड़ी गाय को लेने आता है तो उससे 500 का जुर्माना भी बसूला जाये| वही जो किसान प्रतिबंधित कटीले रात अपने खेतों में लगाये है उनके खिलाफ कार्यवाही के भी निर्देश दिये|